हाउस मेड खाना बनाने के बरतनों में करती थी पेशाब

हाउस मेड खाना बनाने के बरतनों में करती थी पेशाब

हाउस मेड खाना बनाने के बरतनों में करती थी पेशाब

Tricity Today | हाउस मेड खाना बनाने के बरतनों में करती थी पेशाब

अगर आप अपने घर में नौकरानी पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं तो यह घटना आपकी आंखें खोल सकती हैं। गाजियाबाद इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-2 में रहने वाले एक परिवार ने शनिवार की सुबह पुलिस को कॉल करके बुलाया और बताया कि उनकी हाउसमेड खाने के बर्तनों में पेशाब करती है। इतना ही नहीं परिवार में एक वीडियो भी पुलिस को मुहैया करवाया है, जिसमें महिला को पेशाब करते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है।

यह मामला गाजियाबाद के ज्ञान खंड-2 का है। ज्ञान खंड में रहने वाले नलिन और संगीता ने पुलिस को कॉल करके बुलाया। इन लोगों ने जानकारी दी कि हसीना उनके घर में करीब 2 वर्षों से काम कर रही है। आज उन्होंने शक होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल की। जिसमें उन्हें साफ-साफ दिखाई दिया की हसीना खाना बनाने वाले बर्तनों में पेशाब कर रही है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस आरोपी हाउसमेड से पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.