मनवीर गुर्जर ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी FUDGE की भावुक तस्वीरें, देखिए

मनवीर गुर्जर ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी FUDGE की भावुक तस्वीरें, देखिए

मनवीर गुर्जर ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी FUDGE की भावुक तस्वीरें, देखिए

Tricity Today | मनवीर गुर्जर ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी FUDGE की भावुक तस्वीरें

कहते हैं कि कुत्ता अपने मालिक के बहुत करीब होता है। ऐसा ही कुछ सुशांत राजपूत और उनके पालतू कुत्ते के साथ हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत तो इस दुनिया को छोड़कर चले गए लेकिन उनका डॉगी आजकल बहुत अकेलापन महसूस कर रहा है। वह रह-रहकर सुशांत राजपूत की तस्वीरों को देखता है और मोबाइल में उनकी वीडियो देखकर भावुक हो जाता है। सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी की तस्वीरें और वीडियो बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का यूं इस तरह इस दुनिया से चले जाना हर किसी को दर्द दे गया है। उनका परिवार, उनके अपने, दोस्त, इंडस्ट्री के लोग, फैन्स सभी इस खबर से अंदर तक हिल गए हैं। 'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर ने इसी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि उनके PET डॉग Fudge का भी अपने मालिक से बिछड़कर बहुत बुरा हाल है। कहते हैं कि जानवर इंसानों से कहीं ज्यादा इमोशनल होते हैं और यह सच है।

मनवीर ने सुशांत के इस पेट डॉग की दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की हैं। इस कोलाज तस्वीर में एक तरफ तो सुशांत का ब्लैक लैब्राडोर उनसे मस्ती करता दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में वह काफी उदास बैठा है। जैसे अब भी वह अपने दोस्त सुशांत के लौटने का इंतजार कर रहा हो। एक और तस्वीर में वह फोन लिए बैठा दिख रहा है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का फोटो दिख रहा है।

यह तस्वीरें बहुत ही मार्मिक हैं। जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत के जाने के कारण बुरी तरह टूटा हुआ है। मनवीर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'भाई, सुशांत सिंह राजपूत, कोई और न सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी करता है।' इसके अलावा मशहूर फोटोग्राफर विरल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें Fudge के पंजों में फोन है। जिस पर सुशांत की तस्वीर नजर आ रही है। इसी वीडियो में दोनों की मस्ती की भी कुछ झलकियां हैं।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या उन्होंने क्यों की, इसका पता लगाने की कोशिश मुम्बई पुलिस कर रही है। हालांकि, अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस इस मामले में उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

इस केस में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जिसमें उनकी आखिरी फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा, उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के डॉक्टर भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस को सुशांत के डॉक्टर से कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। डॉक्टर ने बताया है कि पर्सनल लाइफ में वह किन-किन बातों को लेकर परेशान चल रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.