BIG BREAKING: नोएडा से भागलपुर जा रही मजदूरों की बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हुई, पंकज सिंह ने एसपी से बात की

BIG BREAKING: नोएडा से भागलपुर जा रही मजदूरों की बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हुई, पंकज सिंह ने एसपी से बात की

BIG BREAKING: नोएडा से भागलपुर जा रही मजदूरों की बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हुई, पंकज सिंह ने एसपी से बात की

Tricity Today | नोएडा से गई बस का कुशीनगर में हादसा, 9 मजदूर घायल

नोएडा से अपने घरों को भेजे गए मजदूरों से जुड़ी एक बड़ी घर खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि नोएडा से भागलपुर (बिहार) जा रही बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें 9 मजदूरों को चोट लगी हैं। उन्हें वहां के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और पुलिस कुशीनगर प्रशासन के संपर्क में हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कुशीनगर पुलिस से बात की है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर में रात करीब 10 बजे मजदूरों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। मजदूरों को लेकर जा रही लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हुई है। आलू से भरे ट्रक में बस ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 9 मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसा पटहेरवा थाना क्षेत्र में  NH-28 पर शाही पेट्रोल पंप के पास हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह प्राइवेट बस शुक्रवार को नोएडा से भागलपुर के लिए निकली थी। प्राइवेट ऑपरेटर की बस है। यह रविवार की रात करीब 10 बजे आगे आलू-प्याज से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गई। करीब 14 लोग घायल है। 7 मजदूरों को ज्यादा चोट लगी हैं। पटहेरवा थाना क्षेत्र के NH-28 पर डुमरभार के पास शाही पेट्रोल पंप के पास यह दुघर्टना हुई है।

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया है। बाकी मजदूरों को नजदीक के किसी स्कूल में ठहराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर प्राइवेट ऑपरेटर किस तरह मजदूरों को बस से ले जा रहा था। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मजदूरों को भेजने का इंतजाम किया जाएगा।

ट्राइसिटी टुडे पर हादसे से जुड़ी खबर पढ़ने के बाद नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा से फोन पर बात की। विधायक पंकज सिंह ने बताया कि हादसे में 14 मजदूरों को चोट लगी हैं। हालांकि, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। कुशीनगर पुलिस और प्रशासन ने मजदूरों के उपचार, रहने और खाने-पीने के पर्याप्त इंतजाम कर दिए हैं। अब कुशीनगर का जिला प्रशासन इन लोगों को इनके घर पहुंचाने का पूरा इंतजाम करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.