Coronavirus Lockdown: घर लौटने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखिए वीडियो

Coronavirus Lockdown: घर लौटने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखिए वीडियो

Coronavirus Lockdown: घर लौटने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखिए वीडियो

Tricity Today | घर लौटने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में फंसे कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1000 बसें लगाई हैं। घर पहुंचने के लिए तमाम जगहों से हजारों हजार लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे से देर शाम तक तीनों शहरों की सड़कें भीड़ के कारण खचाखच भरी हुई हैं। 

नोएडा में मोरना बस डिपो, ग्रेटर नोएडा में परी चौक, यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट, गाजियाबाद में कौशांबी और लाल कुआं पर हजारों लोग अपने शहर की बसों का इंतजार कर रहे हैं।

हर तरफ मारामारी का माहौल है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि यूपी रोडवेज प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सरकार ने 1000 बसें लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए लगाई हैं, जो नाकाफी पड़ गई है। 

शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक तो हालात सामान्य रहे। लोग आते रहे, बसें मिलती रहीं और प्रशासन बसों को रवाना करता रहा। लेकिन शाम होने से पहले तमाम बसें निकल चुकी हैं और भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ऐसे में ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में सड़कों पर अभी भी हजारों लोगों की भीड़ मौजूद है। दूसरी और जिला प्रशासन इन लोगों के खाने-पीने और आराम से बैठने के इंतजाम में जुटा हुआ है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि शहर के लोगों, इंडस्ट्री, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और समाज संस्थाओं से अपील की है कि वह खाने-पीने की व्यवस्था कर सकते हैं तो करें। जिला प्रशासन और पुलिस को पहुंचा दें।

हम लोग अपने स्तर पर भी कम्युनिटी किचन से खाना बनवा कर भेज रहे हैं। डीएम का कहना है कि शनिवार की सुबह से यह व्यवस्था शुरू हुई है तो जाहिर है सभी लोगों को उनके घर पहुंचाने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन सरकार ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि हर व्यक्ति को उसके घर पहुंचाया जाएगा तो हम लोगों को आराम से रखने और उनके घर पहुंचाने का पूरा इंतजाम करने में जुटे हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.