Greater Noida: व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजने वाला और एडमिन गिरफ्तार

Greater Noida: व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजने वाला और एडमिन गिरफ्तार

Greater Noida: व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजने वाला और एडमिन गिरफ्तार

Tricity Today | व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजने वाला और एडमिन गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। व्हाट्सएप ग्रुप पर सांप्रदायिक मैसेज भेजने पर ग्रुप एडमिन और मैसेज भेजने वाले सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है।

मीडिया सेल ने बताया कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने वाले मैसेज पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज बादलपुर में सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने वाले मैसेज को प्रकाशित करने वाले सदस्य और ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर साम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने वाले मैसेज को प्रसारित करने वाले और ग्रुप एडमिन के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना बादलपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एडवोकेट युसुफ, जो ग्राम सादोपुर का निवासी है, उसने जय हिन्द नाम का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमें थाना बादलपुर पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार और जनपद के अन्य अधिकारी भी सदस्य हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के एक सदस्य ने COVID-19 से सम्बन्धित भय का लाभ उठाते हुए ग्रुप में अफवाह फैलाने और साम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैसेज वीडियो पोस्ट की। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गयी थी।

इस ग्रुप के सदस्य सर्तक पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुये कार्यवाही की है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्रुप एडमिन युसुफ खान पुत्र काले खान सादौपुर गांव का निवासी है। पोस्ट डालने वाला सदस्य फिरोज खान पुत्र अनवर खान दादरी थाना क्षेत्र के गांव लुहारली का निवासी है। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 98/20 धारा 153बी आईपीसी और 67 आईटी एक्ट में पंजीकृत किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.