BIG NEWS: माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में इनोवेशन एंड डेवलपमेंट सेंटर खोला

BIG NEWS: माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में इनोवेशन एंड डेवलपमेंट सेंटर खोला

BIG NEWS: माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में इनोवेशन एंड डेवलपमेंट सेंटर खोला

Tricity Today | Microsoft

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में अपना नया विकास केंद्र स्थापित किया है। कंपनी ने जानकारी दी कि यह देश में इस तरह का तीसरा केंद्र है, जो इंजीनियरिंग और नवोन्मेष केंद्र के तौर पर काम करेगा। कंपनी ने इस केंद्र को स्थापित करने की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला की इस माह के अंत में भारत यात्रा से कुछ समय पहले ही दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा,‘‘ यह केंद्र माइक्रोसॉफ्ट की भारत की विश्व स्तरीय इजीनियरिंग प्रतिभा का उपयोग करके वैश्विक प्रभाव वाले समाधान विकसित करने की सोच पर आधारित है।’’ कंपनी का यह ‘भारत विकास केंद्र’ उसकी साझा तौर पर उत्पाद और सेवाएं विकसित करने की वैश्विक रणनीति के अनुरूप है। इससे पहले कंपनी बेंगलुरू और हैदराबाद में इस तरह का केंद्र स्थापित कर चुकी है। इसे नोएडा शहर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.