BIG BREAKING : नोएडा हनी ट्रैप मामले में जांच करने पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस, सुनीता गुर्जर और साइंटिस्ट से पूछताछ की

BIG BREAKING : नोएडा हनी ट्रैप मामले में जांच करने पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस, सुनीता गुर्जर और साइंटिस्ट से पूछताछ की

BIG BREAKING : नोएडा हनी ट्रैप मामले में जांच करने पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस, सुनीता गुर्जर और साइंटिस्ट से पूछताछ की

Tricity Today | सुनीता गुर्जर

नोएडा के हनी ट्रैप और अपहरण कांड में बड़ी खबर है। मंगलवार की सुबह है मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी नोएडा पहुंचे। नोएडा पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी सुनीता गुर्जर और उसके दो साथियों से मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि टीम ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के पीड़ित वैज्ञानिक से भी पूछताछ की है। दरअसल, मिलिट्री इंटेलिजेंस जानने की कोशिश कर रही है कि डीआरडीओ के साइंटिस्ट ने कोई संवेदनशील जानकारी तो इन महिलाओं के साथ साझा नहीं की है।

नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार की सुबह आई थी। उन लोगों ने अपने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के मुताबिक हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार की गई महिला और उसके दोनों साथियों से पूछताछ की है। इंटेलिजेंस ने गोपनीयता के साथ बातचीत की। जिसका हम लोगों से कोई सरोकार नहीं होता है। बातचीत करने के बाद टीम चली गई। इस बारे में बाकी हम लोगों को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

आपको बता दें कि नोएडा में रहने वाले डीआरडीओ के एक साइंटिस्ट को नोएडा शहर के आगाहपुर गांव में रहने वाली महिला सुनीता गुर्जर ने हनीट्रैप में फंसाकर अपरहण करवा लिया था। शहर के एक होटल में साइंटिस्ट को रखकर उसके परिवार वालों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में डीआरडीओ की ओर से नोएडा पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने बेहद तत्परता के साथ इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी थी कि डीआरडीओ के साइंटिस्ट ने इंटरनेट पर मसाज करवाने के लिए नंबरों की तलाश की थी। वहां से साइंटिस्ट को एक नंबर मिला। उस नंबर पर कार्यरत व्हाट्सएप के जरिए चैटिंग हुई। साइंटिस्ट को कुछ लड़कियों के फोटोग्राफ्स भेजे गए। उनसे मसाज के लिए लड़की पसंद करने को कहा गया। 

पुलिस के मुताबिक जब वैज्ञानिक की ओर से जवाब दे दिया गया तो उसे एक पता भेजा गया। जिस पर पहुंचने से पहले ही वैज्ञानिक का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद डीआरडीओ के साइंटिस्ट को एक होटल में ले जाया गया। वहां बंधक बना लिया गया। अपहरण करने वाली महिला सुनीता गुर्जर ने वैज्ञानिक के परिजनों को फोन करके 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद अब मिलिट्री इंटेलिजेंस सक्रिय हुई है। इसी सिलसिले में मंगलवार की सुबह मिलिट्री इंटेलिजेंस नोएडा पहुंची। आरोपी महिला उसके दोनों साथियों और पीड़ित वैज्ञानिक से पूछताछ की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.