पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से मिले विधायक धीरेंद्र सिंह, गौरव चंदेल हत्याकांड पर चर्चा की

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से मिले विधायक धीरेंद्र सिंह, गौरव चंदेल हत्याकांड पर चर्चा की

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से मिले विधायक धीरेंद्र सिंह, गौरव चंदेल हत्याकांड पर चर्चा की

Tweeter Dhirendra Singh | Police Commissioner Alok Singh IPS and Jewar MLA Dhirendra Singh

जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से बुधवार की दोपहर मुलाकात की। विधायक ने पुलिस कमिश्नर से जिले में कानून-व्यवस्था और तमाम मसलों पर चर्चा की। धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौरव चंदेल हत्याकांड पर चर्चा की। पुलिस की तफ्तीश के बारे में जानकारी ली।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर से मिलकर गौरव चंदेल हत्याकांड के बारे में जानकारी ली है। कमिश्नर ने बताया कि गौरव चंदेल की कार गाजियाबाद में बरामद कर ली गई है। कार की जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम, डॉग स्कवायड, एसटीएफ और बम निरोधक दस्ते से जांच करवाई गई है। उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गौरव के हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा, जिले में कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.