UP: घर में सोती हुई मां और चार बच्चों की बंदरों ने ली जान, जानिए पूरा मामला

UP: घर में सोती हुई मां और चार बच्चों की बंदरों ने ली जान, जानिए पूरा मामला

UP: घर में सोती हुई मां और चार बच्चों की बंदरों ने ली जान, जानिए पूरा मामला

Google Image | शबनम का घर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कुछ बंदरों ने एक परिवार के ऊपर दीवार गिरा दी। जिसमें मां समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। एक बच्चा गंभीर घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक बच्चे को कोई भी चोट नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के वाजिद खेल इलाके में 45 साल की शबनम अपने 6 बच्चों के साथ रहती है। शबनम के पति की मौत कुछ समय पहले बीमारी के कारण हो गई थी। तब से ही शबनम अकेली अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। शबनम दूसरों के घरों के बर्तन धोकर अपना परिवार चलाती है।  

बताया जा रहा है कि शबनम एक कच्चे मकान में अपने 6 बच्चों के साथ रहती है। गुरुवार की देर रात को शबनम अपनी 20 साल की बेटी रूबी, 6 साल का बेटा शाहबाज, 4 साल की बेटी चांदनी, 8 साल का बेटा शोएब, 10 साल के बेटे राहिल और 15 साल के बेटे साहिल के साथ जमीन पर सो रही थी। 

रात के समय कुछ बंदरों ने उनके घर की कच्ची दीवार को हिला कर गिरा दिया। जिसमें शबनम और उसके 4 बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में 15 साल के साहिल के सिर में गंभीर चोट आई है और 10 साल के राहिल को कोई भी चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि राहिल घटना से थोड़ी देर पहले उठ कर पानी पीने चला गया था। इसलिए उसकी जान बच गई। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.