ग्रेटर नोएडा: हादसे में सास-बहू की मौत, मचा कोहराम

ग्रेटर नोएडा: हादसे में सास-बहू की मौत, मचा कोहराम

ग्रेटर नोएडा: हादसे में सास-बहू की मौत, मचा कोहराम

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव की रहने वाली सास-बहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा शनिवार को बुलंदशहर कोतवाली देहात एरिया के ख़्वासपुर गांव के नजदीक हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दोनों के शव गांव में पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में घायल बाइक सवार और बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका बुलंदशहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मेहंदीपुर गांव के निवासी हासम बाइक से शनिवार को अपनी माता कल्लो और भाभी सितारा के साथ बुलंदशहर के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इनके साथ सितारा की करीब 2 वर्ष की बेटी काजल भी थी। इसी दौरान बुलंदशहर देहात कोतवाली के ख़्वासपुर गांव के नजदीक एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बच्ची काजल और बाइक चला रहा हासम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, रविवार को सास-बहू के शव गांव पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.