सांसद और महानगर अध्यक्ष ने ललित मोहन शर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी

सांसद और महानगर अध्यक्ष ने ललित मोहन शर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी

सांसद और महानगर अध्यक्ष ने ललित मोहन शर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी

Tricity Today | सांसद और महानगर अध्यक्ष ने ललित मोहन शर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की एक दुर्घटना में पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनकी शोक सभा सेक्टर-12 सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। जिसमें गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने ललित मोहन शर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी। 

डॉ महेश शर्मा ने कहा कि ललित मोहन शर्मा भाजपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता थे। इनके अचानक निधन से संगठन को बहुत हानि हुई है। पूरा भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में ललित मोहन शर्मा के परिवार के साथ खड़ा है। 

महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि ललित मोहन शर्मा भाजपा परिवार का ही हिस्सा था। जो आज हमारे बीच नहीं है। हम सदा उसको याद रखेंगे और उसके परिवार के साथ हम कंधा से कंधा लगाए हुए रहेंगे। जो भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मदद होगी। हम सब मिलकर उनको इस दुख की घड़ी से बाहर निकालने के लिए प्रयास करें। 

इस शोक सभा में जिला महामंत्री चंदन यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज चौहान, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, सूरजपाल राणा, पंकज झा, गोपाल, बबलू यादव, राम मेहर कौशिक, अशोक मिश्रा, पूनम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.