BIG BREAKING : मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस की चपेट में आए, मेदांता अस्पताल में भर्ती

BIG BREAKING : मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस की चपेट में आए, मेदांता अस्पताल में भर्ती

BIG BREAKING : मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस की चपेट में आए, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Google Image | मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुलायम सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

समाजवादी पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से बुधवार की शाम को जानकारी दी गयी है कि समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देखरेख जारी है।फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 80 वर्ष के हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान वह कई बार बीमार पड़ चुके हैं। हाल ही में उन्हें कुछ दिन पहले बीमार पड़ने के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, वह एसिम्प्टोमेटिक हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.