BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार्टर्ड एकाउंटेंट को गोली मारी

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार्टर्ड एकाउंटेंट को गोली मारी

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार्टर्ड एकाउंटेंट को गोली मारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर आपसी विवाद में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट को गोली मार दी गई है। सीए को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। गोली मारने वाले फरार हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी में सीए दीपक तिवारी पर उनके पड़ोसियों सचिन और कपिल यादव ने हमला कर दिया। नाली की साफ सफाई को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद सीए पर हमला किया गया है। घायल सीए दीपक तिवारी के पेट में गोली लगी है। घायल सीए को एसजेएस हॉस्पिटल में कराया भर्ती करवाया गया है। बिसरख थाना पुलिस मौके पर है। दोनों आरोपी पड़ोसी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.