VIDEO: नोएडा में लॉक डाउन का सन्नाटा, जीआईपी मॉल पहुंच गई नील गाय

VIDEO: नोएडा में लॉक डाउन का सन्नाटा, जीआईपी मॉल पहुंच गई नील गाय

VIDEO: नोएडा में लॉक डाउन का सन्नाटा, जीआईपी मॉल पहुंच गई नील गाय

Tricity Today | GIP Mall

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लोक डाउन के बीच कुछ अच्छी चीजें भी सामने आ रही हैं। जिन्हें देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि इंसान की भागदौड़ भरी जिंदगी, शहरों में वाहनों की भीड़ और पोलूशन ने आम आदमी का जीवन कितना नीरस बना रखा है। अब जब लॉक डाउन के कारण शहरों में सन्नाटा है तो जंगल से निकलकर जानवर शहर की सड़कों पर टहल रहे हैं। पक्षी आसमान में परवाज भर रहे हैं। शहर की सड़कों पर पतझड़ है।

नोएडा में शुक्रवार की सुबह ग्रेट इंडिया पैलेस के पास ऐसा ही एक नजारा देखने को लिए मिला। यहां नीलगाय सड़क पर चलती हुई मॉल में पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस नीलगाय का वीडियो शूट किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले नोएडा शहर का साफ नीला आसमान और हजारों की संख्या में उड़ते कबूतरों की फोटो सामने आ चुकी हैं।

सुबह दिन निकलने पर कोयल, मोर और दूसरे पक्षियों के कलरव की वीडियो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लोगों का कहना है कि यह सारे पशु-पक्षी हम लोगों के आस-पास ही रहते हैं। लेकिन वाहनों की भीड़, शोर-शराबे और हम लोगों की भागदौड़ के कारण कभी इनकी ओर नजर ही नहीं जाती।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.