NOIDA 7X वेलफेयर टीम ने गांधीगिरी से सिखाया हेलमेट लगाने का पाठ

NOIDA 7X वेलफेयर टीम ने गांधीगिरी से सिखाया हेलमेट लगाने का पाठ

NOIDA 7X वेलफेयर टीम ने गांधीगिरी से सिखाया हेलमेट लगाने का पाठ

Tricity Today | NOIDA 7X वेलफेयर ने गांधीगिरी से सिखाया हेलमेट लगाने का पाठ

महात्मा गांधी की जयंती पर गांधीगिरी के माध्यम से "नो हेलमेट नो एंट्री" का पाठ पढ़ाने के लिए 7 एक्स वेलफेयर की टीम लगातार 9वे सप्ताह सेक्टर-107 के मुख्य चौराहे पर इकट्ठा होकर लोगो को हेलेमट लगाने के लिए जागरूक किया है। गांधीगिरी का अनुसरण करते हुए हाथ जोड़कर लोगो को इसके लिए प्रेरित किया, बहुत लोग जो हेलमेट नही लगाकर बाइक चला रहे थे। वो शर्म से आंखे छूपा के तुरंत हेलेमत लगाया और आगे भी लगाने की बात की है।

गिरिराज से बताया कि 7 एक्स वेलफेयर की टीम पिछले 2 महीनों से लगतार नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में जाकर लोगो को इसके बारे में बताते और साथ ही साथ विभिन सोसाइटी में भी वहां के AOA और RWA के माध्यम से  अभियान चला रहे है। जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घनाएं कम हो सके। इस बार नोएडा में हेलमेट ना लगाने, रॉंग साइड चलने, ज्यादा तेज चलने, बिना बेल्ट के चलने से नोएडा में 5 गुना ज्यादा मौते हुई है।

प्रशासन का भी लगातार साथ मिलता रहा और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। नव ऊर्जा युवा संस्थान डॉक्टर अतुल चौधरी और फोनरवा के जनरल सेक्रेटरी पवन यादव का इस अभियान में साथ मिला है। साथ ही 7x वेलफेयर की टीम से निशा राय, विशाल जोशी, संजीव कुमार, राकेश झा, श्रेया शर्मा, लीलेश शर्मा और ब्रजेश शर्मा का सहयोग मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.