नोएडा भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई

नोएडा भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई

नोएडा भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई

Tricity Today | नोएडा भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई

भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा महानगर सेक्टर-35 भाजपा कार्यालय नोएडा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई गई। 

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहां की हम सब भाजपा कार्यकर्ता भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र  प्रति समर्पण को सदैव याद रखेंगे। यह देश अटल के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सर ऊंचा किया। नदियों को जोडऩे का कार्य अटल जी की ही देन है। अटल बिहारी राजनीतिज्ञ के साथ.साथ अच्छे कवि भी थे। जिसमें उन्हें एक प्रमुख कविता लिखी हार नहीं मानूंगा रार नई ठानूंगा काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं। गीत नया गाता हूं।
      
अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 सितंबर 1924 को मध्य प्रदेश में एक स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी उमेश त्यागी, जिला महामंत्री युद्धवीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, गोपाल गौड़, सुरेश कृष्णन, पवन शर्मा, ओमपाल सिंह, भूपेश सैनी, गजराज भारद्वाज और काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.