नोएडा सीईओ के ट्वीटर हैंडल पर 50 हजार फ़ॉलोअर्स हुए, इस पर ऋतु महेश्वरी ने...

नोएडा सीईओ के ट्वीटर हैंडल पर 50 हजार फ़ॉलोअर्स हुए, इस पर ऋतु महेश्वरी ने...

नोएडा सीईओ के ट्वीटर हैंडल पर 50 हजार फ़ॉलोअर्स हुए, इस पर ऋतु महेश्वरी ने...

Tricity Today | नोएडा सीईओ के ट्वीटर हैंडल पर 50 हजार फ़ॉलोअर्स हुए

नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त होने के बाद ऋतु महेश्वरी ने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया का उपयोग करने का निर्णय लिया था। विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के ट्विटर हैंडल बनवाए थे। फिर इन ट्विटर हैंडल को ब्लू बैज से वेरीफाई करवाया गया था। अब सीईओ के ट्विटर हैंडल पर सोमवार को फॉलोअर्स की संख्या 50 हजार पार कर गई है। इस पर सोमवार की शाम सीओ ऋतु महेश्वरी ने खास अंदाज में लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने ट्वीट किया। लिखा, "मैं नोएडा के निवासियों को मेरे काम को समर्थन के लिए अपनी धन्यवाद देना चाहती हूं। ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहती  हूं। मैं इस अवसर पर नोएडा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहती हूं।"

ऋतु महेश्वरी ने विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल संचालित करवाए। जिनका उद्देश्य शहर के लोगों को सुझाव और अपनी समस्याएं बताने के लिए अवसर देना है। ट्विटर पर आने वाली शिकायतों का विकास प्राधिकरण की टीम प्राथमिकता के आधार पर समाधान भी कर रही हैं। 

लॉकडाउन पीरियड के दौरान डीएम के ट्वीटर हैंडल पर जुड़े एक लाख फ़ॉलोअर्स
दूसरी ओर लॉकडाउन पीरियड के दौरान गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी तेजी से फ़ॉलोअर्स बढ़े हैं। पिछले एक महीने के दौरान डीएम के ट्विटर हैंडल पर करीब एक लाख नए फ़ॉलोअर्स जुड़े हैं। अभी गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के ट्विटर हैंडल पर 1.36 लाख फ़ॉलोअर्स हैं। हजारों की संख्या में लोग रोजाना डीएम का टि्वटर हैंडल फॉलो कर रहे हैं। यह बड़ा बदलाव मौजूदा जिलाधिकारी सुहास एलवाई की नियुक्ति के बाद देखने को मिला है।

कोरोना के खिलाफ पूरे अभियान की जानकारी ट्वीटर से दी गई
पिछले करीब 2 महीने के लॉकडाउन पीरियड में नोएडा प्राधिकरण ने व्यापक स्तर पर काम किया है। जिससे जुड़ी प्रत्येक जानकारी ट्विटर हैंडल के जरिए शहर के लोगों को दी गई है। शहर में सैनिटाइजेशन अभियान, फागिंग, धुलाई, मजदूरों को खाना बांटने, रोटी बैंक चलाने और किचन से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में विकास प्राधिकरण ने ट्विटर हैंडल के जरिए पल-पल की जानकारी शहर के लोगों को दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.