नोएडा कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, राशन में भ्रष्टाचार की जानकारी दी

नोएडा कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, राशन में भ्रष्टाचार की जानकारी दी

नोएडा कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, राशन में भ्रष्टाचार की जानकारी दी

Tricity Today | नोएडा कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मुलाकात की

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहाबुद्दीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। नोएडा की राशनिंग व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं जानकारी दी। समस्याओं को समाप्त करने और राशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। झुग्गी-झोपड़ी की मूलभूत समस्याओं को लेकर और छठ पूजा के लिए नोएडा में समुचित घाटों की व्यवस्था करने को कहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने कहा कि राशन वितरण प्रणाली में बहुत भ्रष्टाचार है। झुग्गियों के लोगों के राशन कार्ड समाप्त कर दिए गए हैं। गरीब राशन के लिए भटक रहा है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि पिछले दिनों झुग्गियों के पात्र लोगों को फ्लैट आवंटन ड्रा में धांधली सामने आ रही है। इस को लेकर भी शिकायत की गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी ललित आवाना, महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव रिजवान चौधरी, सचिव उपदेश श्रीवास्तव, मोहम्मद जियाउल हक, मनीषा, राजकुमार और सलाउद्दीन बिल्ला मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.