नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपा और लूटपाट की, दोनों प्रदेशों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपा और लूटपाट की, दोनों प्रदेशों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपा और लूटपाट की, दोनों प्रदेशों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

बीती देर रात दिल्ली-नोएडा सीमा पर तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसके पास से 25 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन आदि लूट लिया है। गंभीर हालत में पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल को लेकर नोएडा और दिल्ली पुलिस आपस में उलझी हुई हैं। गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली के पुलिस आयुक्तों तक मामला पहुंच गया है। उच्चाधिकारी मामले को सुलझाने में जुटे हुए हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौड़ा रघुनाथपुर गांव के निवासी सनी बीती रात ई-रिक्शा में सवार होकर दिल्ली से नोएडा आ रहे थे। नोएडा-दिल्ली की सीमा पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब सनी चौहान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सनी को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
     
घायल सनी की मां रीता देवी ने बताया कि बदमाशों ने सनी के पास से 25 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन आदि लूट लिया है। उनके अनुसार सनी की हालत नाजुक बनी हुई है। नोएडा थाना सेक्टर-24 के प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि घटना दिल्ली क्षेत्र में हुई है। चूंकि पीड़ित उनके थाना क्षेत्र में रहता है, इसलिए नोएडा पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दिल्ली पुलिस इसे नोएडा की घटना बता रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.