नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सैकड़ों महिलाओं को दी भाजपा की सदस्यता

नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सैकड़ों महिलाओं को दी भाजपा की सदस्यता

नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सैकड़ों महिलाओं को दी भाजपा की सदस्यता

Tricity Today | नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सैकड़ों महिलाओं को दी भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा काफी सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि, देश में महिलाओं का बहुत योगदान है। भाजपा नोएडा महानगर ने इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति होने से नोएडा भाजपा को मजबूती मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही है। हमारी पार्टी हमेशा महिलाओं को प्रमुख विचारधारा में रखती है और हमेशा उनके उत्थान के लिए कार्यरत करती है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी परिवार में जुड़ने वाली महिलाओं को मनोज गुप्ता ने बधाई दी हैं। 

नोएडा महिला मोर्चा प्रभारी गिरजा सिंह, पूनम सिंह और महिला नेतृत्व कर रही प्रज्ञा पाठक शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ है। इस मौके पर जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, उमेश त्यागी मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा प्रभारी गिरिजा सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम सिंह, गोपाल गौड़, सुनीता सिंह पल्लवी त्रिपाठी, रेखा, नूपुर, सीमा रावत, सीमा चैहान, नेहा दीक्षित, पूजा, राज शर्मा, ज्योति, निधि साधना, सती, रीता, वंदना सिमरन प्रतिभा ,रांची, सोनम ,गोरी शर्मा, दीपा, उपासना, निशा, सिमरन आदि सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.