Noida: कार को बार बनाने वालों का पुलिस ने किया इलाज, 382 पकड़े गए

Noida: कार को बार बनाने वालों का पुलिस ने किया इलाज, 382 पकड़े गए

Noida: कार को बार बनाने वालों का पुलिस ने किया इलाज, 382 पकड़े गए

Tricity Today | Noida police caught 382 drunken drivers in a three-hour campaign

गुरुवार की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले और कार में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान रात 8 बजे से 11 बजे तक चला। 382 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इन सभी का पुलिस ने चालान किया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बुधवार को क्राइम मीटिंग में ऐसे लोगों पर सख्ती करने का आदेश दिया था।

गौतमबुद्ध नगर की मीडिया सेल ने बताया कि गुरुवार की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों और गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालेे और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। ब्रेथ एनेलाइजर के जरिए चैकिंग की गयी। मीडिया सेल ने बताया कि 109 स्थानों पर 718 लोगों की चैकिंग की गई। अभियान के तहत 1519 वाहनों को चैक किया गया। 382 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई। 211 वाहनों का चालान अरब16 वाहन सीज किए गए हैं। 2,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्यवाही जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। ऐसे लोगों की वजह से आम आदमी को परेशानी होती है। आपराधिक घटनाएं होती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.