लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नोएडा पुलिस का सख्त एक्शन, 62 लोगों को गिरफ्तार और

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नोएडा पुलिस का सख्त एक्शन, 62 लोगों को गिरफ्तार और

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नोएडा पुलिस का सख्त एक्शन, 62 लोगों को गिरफ्तार और

Noida Police | लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नोएडा पुलिस का सख्त एक्शन

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। जिले के पुलिस ने इस दौरान 18 मुकदमे दर्ज किए और 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने काफी वाहनों के चालान और सीज की भी कार्रवाई की है। 

गौतम बुद्ध नगर की मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने शनिवार को 200 स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 1950 वाहनों को चेक किया। जिनमे 973 वाहनों का चालान किया गया और चार वाहनों को सीज किया। जिले के विभिन्न थानों में अट्ठारह अभियोग पंजीकृत कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है यदि किसी ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.