अब डकैती से थर्राया गाजियाबाद, 8 माह के मासूम को गन पॉइंट पर लेकर वारदात की

अब डकैती से थर्राया गाजियाबाद, 8 माह के मासूम को गन पॉइंट पर लेकर वारदात की

अब डकैती से थर्राया गाजियाबाद, 8 माह के मासूम को गन पॉइंट पर लेकर वारदात की

Google Image | पीड़ित के घर पुलिस पहुंची

मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की डकैतीganga10 लाख रुपए के जेवर और 2 लाख नगद ले गए डकैतgangaनकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती डालीgangaविरोध करने पर परिवार के लोगों को पीटा, 4 घायलgangaशोर मचाने पर बच्चों को गोली मारने की धमकी दी

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई पत्रकार की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि मंगलवार तड़के करीब डेढ़ बजे से सुबह चार बजे के बीच कविनगर थाना क्षेत्र के चिरंजीव विहार सेक्टर-8 में किसान के मकान में बदमाशों ने डाली है। डकैत करीब 13 लाख रुपए का सामान और नकदी ले गए हैं। डकैती से जिले के लोग अब थर्राह उठे हैं। किसान ने थाने में दी तहरीर में दिवंगत बेटे के साले पर शक जताया है।

सेक्टर-8 चिरंजीव विहार निवासी किसान भोपाल शर्मा (75 वर्ष) के घर हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार की तड़के डेढ़ बजे से सुबह चार बजे तक डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब चार घंटे तक डाली गई डकैती में किसी अपने का हाथ होने की बात सामने आ रही है। भोपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में अपने दिवंगत बेटे के साले दीपक पर आरोप लगाए हैं। जिले में आए दिन हत्या, लूट और चोरी के बाद डकैती ने शहर की पुलिस इन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

जिले में आम आदमी कहने लगा है कि पुलिस अपराधों पर अकुंश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विजयनगर का मामला अभी थमा ही नहीं है। अब कविनगर क्षेत्र के चिंरजीव विहार क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाश जीने की ग्रिल काटकर घर में घुस गए और धावा बोल दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक मासूम बच्चे को गन प्वांइट पर ले लिया। बदमाश करीब 10 लाख रुपए के जेवरात और दो लाख रुपए नकदी की डकैती डालने के बाद फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी मनीष मिश्रा, सीओ सेकेंड अवनीश कुमार, कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम टीम के साथ मौके पर पहुंंचे। 

साले के बेटे पर शक, एसएसपी ने 6 टीम लगाईं

एसएसपी ने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने दिवंगत बेटे के साले पर डकैती को अंजाम देने का शक जताते हुए तहरीर दी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि एसपी सिटी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में छह टीमें लगाई गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। डकैती को जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस और फॉरेसिंक की टीम ने नमूने लिए हैं। 

डकैतों ने गन पॉइंट पर लिया मासूम बच्चा

नकाबपोश बदमाशों ने 8 माह के मासूम को गन पॉइंट पर ले लिया और डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई है। जिसमें परिवार के मुखिया समेत चार लोग घायल हो गए हैं। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिरंजीव विहार सेक्टर 8 के फ्लैट नंबर-जी-14 में 75 वर्षीय भोपाल शर्मा पत्नी राजवती और विधवा बेटी कंचन, कंचन की 22 वर्षीय बेटी मन्नू, दो पोतियों के साथ रहते हैं।

घर में दूसरी बेटी और दामाद भी आए हुए थे

रविवार की शाम भोपाल शर्मा की दूसरी बेटी प्रिया सिंभावली हापुड़ से पति विकास शर्मा और एक बेटी, बेटे के अलावा 8 माह के बेटे के साथ घर आई थीं। बताया गया कि देर रात करीब 1:30 बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पहले ब्लॉक के गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद मकान के बाहरी हिस्से में बनी रसोई की ग्रिल उखाड़ कर घर में प्रवेश किया। घर में घुसते ही नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। प्रिया के 8 माह के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को पीटा गया

विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ हथियार की बटों से मारपीट की। महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई। बदमाशों ने कुछ ही समय में सारा घर खंगाल डाला। इस दौरान डकैतों को दो लाख रुपए और 10 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी मिली। लूटकर फरार हो गए। 

पूर्वांचली भाषा में बात कर रहे थे डकैत

डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। घायलों में भोपाल शर्मा, राजवती, बेटी कंचन और कंचन की बेटी मन्नू शामिल हैं। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। विकास ने बताया कि सभी बदमाश मुंह पर कपड़े बांधकर आए थे। उनमें से दो ने मास्क भी पहना हुआ था। बदमाशों की भाषा पूरब की लग रही थी। तीन घंटे रहने के दौरान बदमाश आपस में बात कर रहे थे। जाते समय बदमाश घर के मुखिया भोपाल शर्मा को बांधकर आंगन में लेटा दिया था।

11 सदस्यों को बनाया था बंधक

बदमाशों ने जब घर पर धावा बोला तो परिवार के सभी सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे। इनमें भोपाल सिंह, उनकी पत्नी राजवती देवी, दो बेटियां-कंचन और प्रिया, दामाद विकास, उसकी बेटी मनु शर्मा, अंशिका व नातिन थीं।  

केदारनाथ की आपदा में मारे गए थे इस परिवार के 10 लोग

भोपाल शर्मा के हापुड़ निवासी दामाद विकास शर्मा ने बताया कि केदारनाथ में आई आपदा में भोपाल शर्मा का इकलौता पुत्र अरुण कुमार शर्मा और उनकी पत्नी मनीषा के अलावा कुनबे के 10 लोगों की मौत हो गई थी। अरुण कुमार शर्मा के दो बेटियां हैं, जो अपने दादा के पास यहीं रहती हैं।

इस पूरी वारदात और डकैतों को पकड़ने की योजना के बारे में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। डकैती में किसी करीबी का भी हाथ सो सकता है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। भोपाल शर्मा के घर में लगे कैमरे दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से वारदात के वक्त बंद मिले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.