अब नोएडा के प्रवासी श्रमिकों की मदद करेंगे सोनू सूद, यह बड़ी मुहिम शुरू की

अब नोएडा के प्रवासी श्रमिकों की मदद करेंगे सोनू सूद, यह बड़ी मुहिम शुरू की

अब नोएडा के प्रवासी श्रमिकों की मदद करेंगे सोनू सूद, यह बड़ी मुहिम शुरू की

Google Image | Sonu Sood

कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के वक्त फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी श्रमिकों को बड़ी मदद पहुंचाई थी। सोनू सूद ने मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को निकाल कर उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया था। जिसके लिए देश ही नहीं दुनिया भर से सोनू सूद को प्रशंसा मिली है। अब सोनू सूद ने नोएडा में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू की है। तीन दिन पहले सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है।

सोनू सूद ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी कि वह नोएडा में 20 हजार प्रवासी श्रमिकों के लिए आवास और रोजगार का इंतजाम करेंगे। उन्होंने "प्रवासी रोजगार" मुहिम शुरू की है। सोनू सूद यह काम नोएडा के कपड़ा उद्यमियों के साथ मिलकर करेंगे। इस अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को नोएडा शहर में रेडीमेड गारमेंट बनाने वाली कंपनियों में काम दिया जाएगा। इन कंपनियों में काम करने आने वाले श्रमिकों की आवासीय सुविधाओं का ख्याल भी उद्यमी रखेंगे।

सोनू सूद ने कहा, "लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम-धंधा छोड़कर अपने घर वापस लौट गए हैं। इसका दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक और शहर के उद्यम ठप पड़ गए हैं। दूसरी ओर यहां से अपने घर वापस लौट कर श्रमिक भी बेरोजगार बैठे हुए हैं। अगर श्रमिकों को काम और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएं तो वह वापस लौट आएंगे। इसी को ध्यान में रखकर नोएडा में 20,000 श्रमिकों को काम और आवास उपलब्ध करवाया जाएगा।"

इस काम में सोनू सूद की मदद कपड़ा निर्माण से जुड़े उद्यमियों की संस्था NAEC के अध्यक्ष ललित ठुकराल कर रहे हैं। सोनू सूद ने बताया कि ललित ठुकराल के समर्थन से हम सामूहिक रूप से इस नेक काम के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगे। मदद हासिल करने के लिए प्रवासी श्रमिक डेडिकेटेड वेबसाइट www.pravasirojgar.com पर विजिट करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हमें कॉल हेल्पलाइन नम्बर 1800121664422 पर कॉल कर सकते हैं।

आपको बता दे कि इससे पहले सोनू सूद ने केरल में फंसी हुई 170 महिलाओं को घर भेजा था। ओडिशा की रहने वाली 170 महिलाएं केरल में एक कंपनी में काम करती थी। लॉकडाउन की वजह से अभी कंपनी बंद पड़ी थी। सोनू सूद ने ऐलान किर्गिस्तान में फसे स्टूडेंट्स को भी फ्लाइट के माध्यम से वापस लाये थे। भारत में कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में भारत के काफी सक्षम लोग करीब और मजदूरों को असंभव मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। जिसके कारण वह इस समय काफी चर्चा का विषय बन गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.