BIG NEWS: सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल खोलने का आदेश, बस एक सुविधा को छोड़कर सारी सेवाएं शुरू होंगी

BIG NEWS: सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल खोलने का आदेश, बस एक सुविधा को छोड़कर सारी सेवाएं शुरू होंगी

BIG NEWS: सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल खोलने का आदेश, बस एक सुविधा को छोड़कर सारी सेवाएं शुरू होंगी

Tricity Today | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को तुरंत खोलने का आदेश जारी किया है। अभी केवल एक सुविधा को छोड़कर बाकी सारी सेवाएं शुरू करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यह आदेश जारी किया है। दरअसल, सरकार को लगातार जानकारी मिल रही है कि लोगों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। जिसके कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा, लॉकडाउन और कोविड-19 के संक्रमण के दौरान सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को सीमित रूप से उपलब्ध हो पा रही हैं। इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को शुरू करने का आदेश पूर्व में दिया जा चुका है लेकिन जनप्रतिनिधि और अन्य लोग जानकारी दे रहे हैं कि अभी सही ढंग से चिकित्सकीय सुविधाएं शुरू नहीं की गई हैं। लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बहुत सारे लोगों के आवश्यक ऑपरेशन काफी समय से लंबित हो गए हैं। यह सुविधाएं जनता को उपलब्ध करवाना आवश्यक हो गया है। 

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोरोनावायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की संभावना है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इसके साथ-साथ पूर्ण सावधानी और प्रोटोकॉल बरतते हुए आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं को शुरू किया जाए। साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। इसलिए सभी जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राइवेट अस्पतालों को तत्काल शुरू कर दिया जाए।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सर्जरी से जुड़ी ओपीडी सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी लेकिन अभी सामान्य ओपीडी स्थगित रहेगी। रेबीज और अन्य सभी टीकाकरण की सुविधाएं दी जाएंगी। क्षय रोग (टीबी) की जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी। एचआईवी एड्स की जांच और उपचार के लिए आईसीटीसी और एआरटी केंद्र काम करेंगे। जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलाए जाने वाले असाध्य रोग केंद्र काम करना शुरू करें। गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार की सुविधाएं दी जाएं। दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जांच और उपचार का पूरा इंतजाम किया जाए। इसके लिए सरकारी एंबुलेंस सेवा 102 का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाए। गर्भ समाधान और नसबंदी की सुविधा दी जाएंगी। डायग्नोस्टिक इमेजिंग और प्रयोगशालाओं को शुरू कर दिया जाए।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि आम आदमी को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर और ज्यादा से ज्यादा देने का प्रयास उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तमाम अस्पतालों को पूरी तरह बंद कर दिया था। किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दी जा रही थीं। लॉकडाउन आगे बढ़ा तो थोड़ी रियायत दी गईं लेकिन शर्त रख दी गई कि अस्पतालों में उपचार करवाने जाने वाले लोगों को कोरोनावायरस का टेस्ट करवाना होगा। अब लॉकडाउन-4 में और व्यापक रूप से ढील दी गई है। जिसके बाद सरकार ने बीमार लोगों की मदद करने के लिए यह कदम उठाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.