पीएसी के जवानों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

पीएसी के जवानों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

पीएसी के जवानों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

Tricity Today | पीएसी के जवानों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को "एक व्यक्ति, एक वृक्ष" अभियान के तहत 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर ने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया है।

पीएसी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने और पेड़-पौधों और वृक्षों को नहीं काटने देने का संकल्प लिया गया। 49वीं वाहिनी की सेनानायक कल्पना सक्सेना आईपीएस ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक वृक्ष कार्यक्रम का मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस अवसर पर राममोहन सिंह उप सेनानायक, स्नेहलता सहायक सेनानायक, अलका सिंह सहायक सेनानायक और ममता कुरील सैन्य सहायक उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.