गाजियाबाद: लापता विक्रम त्यागी का 2 महीने बाद भी नहीं चला कुछ पता, विधायक से मिले बिल्डर एसोसिएशन के लोग

गाजियाबाद: लापता विक्रम त्यागी का 2 महीने बाद भी नहीं चला कुछ पता, विधायक से मिले बिल्डर एसोसिएशन के लोग

गाजियाबाद: लापता विक्रम त्यागी का 2 महीने बाद भी नहीं चला कुछ पता, विधायक से मिले बिल्डर एसोसिएशन के लोग

Tricity Today | विधायक से मिले बिल्डर एसोसिएशन के लोग

26 जून से लापता बिल्डर विक्रम त्यागी की तलाश करने में पुलिस की विफलता के चलते गुरूवार को गाजियाबाद बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज के लोगों ने मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी से मुलाकात की। 

इस दौरान त्यागी समाज के लोगों ने विधायक से पुलिस और प्रशासन पर बिल्डर त्यागी को तलाश करने के लिए अपनेे प्रभाव का प्रयोग करने की अपील की। विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि वे इस मसले पर प्रदेश सरकार से बात करेंगे। 

बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि दो माह बाद भी बिल्डर त्यागी का पुलिस कोई सुराग नही लगा पाई है। पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अभीतक विक्रम को तलाश नहीं कर पाई है। ऐसे में लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। 

इस दौरान अजय त्यागी, राजकुमार त्यागी, आशीष त्यागी, नितिन त्यागी, प्रदीप त्यागी, सेवाराम त्यागी, पुनीत त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, विनित त्यागी, एड सुरेश त्यागी, अमित शर्मा, दीपक त्यागी, अरुण त्यागी, नीरज त्यागी, अनिल भदौली, सुधीर त्यागी, सुरेन्द्र पाल त्यागी, पुष्कर त्यागी, राहुल पुरी, देवेन्द्र त्यागी, रामकिशन त्यागी, मनोज शर्मा, राजदेव त्यागी, तेजवीर त्यागी, एड अतुल त्यागी, डॉ अभिनव त्यागी व अन्य सैकड़ों लोग साथ रहे।

बता दें कि कारोबारी विक्रम त्यागी 26 जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। गुरूवार को उनकी गुमशुदगी को दो माह पूरा हो गया, लेकिन पुलिस-प्रशासन कारोबारी का सुराग लगाने में फेल साबित हो रहा है। इससे त्यागी समाज के साथ-साथ विभिन्न संगठनों और और राजनीतिक दलों में भी रोष है। विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधि शासन व्यवस्था को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.