BREAKING: यूपी में भी पेट्रोल और डीजल हुए महंगे, कैबिनेट ने वैट बढ़ाया

BREAKING: यूपी में भी पेट्रोल और डीजल हुए महंगे, कैबिनेट ने वैट बढ़ाया

BREAKING: यूपी में भी पेट्रोल और डीजल हुए महंगे, कैबिनेट ने वैट बढ़ाया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैल्यू ऐडेड टैक्स लगाया है। इस बारे में अब से थोड़ी देर देर बाद ही यूपी के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार से जानकारी देंगे।

अभी मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह संपन्न हुई उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई और लॉकडाउन पीरियड में लोगों के आवागमन को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में पेट्रोल 2 रुपये और डीजल 1 रुपये महंगा कर दिया गया है। कैबिनेट ने वैट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

आपको याद दिला दें कि मंगलवार को दिल्ली सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में खासी बढ़ोतरी की थी। हालांकि, इसके लिए कल दिन भर अरविंद केजरीवाल सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। दिल्ली में विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे जनता के साथ धोखा करार दिया था। अब भाजपा शासित राज्यों में भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.