पौधारोपण एवं जल संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित: गोपाल कृष्ण

पौधारोपण एवं जल संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित: गोपाल कृष्ण

पौधारोपण एवं जल संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित: गोपाल कृष्ण

Google Image | पौधारोपण एवं जल संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित: गोपाल कृष्ण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने सोसाइटी के आसपास हरियाली रखने के लिए पिछले 4 सालों से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया हुआ है। रविवार को चेरी ग्रीन सर्किल के निमंत्रण पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष ने पौधारोपण की स्थिति और उनके संरक्षण के बारे में जानकारी ली।

रविवार को चेरी ग्रीन सर्किल के निमंत्रण पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जन अधिकार फाउंडेशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चेरी काउंटी सोसाइटी पहुंचे। सर्किल के मुख्य कार्यकर्ता हिमांशु सुखवाल ने सोसाइटी के आसपास किए गए पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में गोपाल कृष्ण को जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में पिछले 4 साल से सोसाइटी के आसपास पौधारोपण करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। वर्तमान में इस कार्यक्रम में काफी लोग उनके साथ जुड़ चुके हैं। गोपाल कृष्ण ने बताया कि उनका फाउंडेशन देशभर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर रहा है। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर डा. कैलाश, डॉ सुरेश नागर, दीप्ति दुबे, मनीष त्रिपाठी, शशांक सिंह, मनीष त्रिपाठी, सुनील सचदेव, आशीष, योगेंद्र, हिमांशु खन्ना, हिमांशु अग्रवाल, शैलेंद्र समैया, जीएस त्रिपाठी, वीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.