कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भाई सहदेव चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं मामले

कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भाई सहदेव चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं मामले

कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भाई सहदेव चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं मामले

Google Image | कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी

कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के भाई सहदेव को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफ लता हासिल की है। ये गिरफ्तारी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 से की गई है। सहदेव भाटी पर 45 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर थाना पुलिस ने गांव घंघौला थाना कासना में छापेमारी की। दबिश देने के बाद पीछा करके पुलिस ने सहदेव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सहदेव भाटी शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपित के खिलाफ  नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई संगीन धाराओं में कुल 18 मुकदमें दर्ज हैं।
   
वहीं, जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग ने शनिवार रात पड़ोसी के घर में घुसकर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग की। इस हमले में दो महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

पुलिस ने बताया कि खटाना गांव में प्रमोद कुमार स्वजन के साथ रहते हैं। आरोप है कि पंद्रह अगस्त शाम साढ़े सात बजे वह भाई अनुराग, कैलाश व माता.पिता के साथ घर में बैठे थे, तभी उनका पड़ोसी अपने तीन साथियों के साथ तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया और हवाई फायरिंग करते हुए गाली गलौंच करने लगा। गाली गलौंच का विरोध करने पर आरोपित ने अपने साथियों के साथ पीडि़तों पर धारदार हथियार, तलवार व गुप्ती से हमला कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.