BREAKING NEWS :  हाथरस की तरफ पैदल जा रहे राहुल गांधी के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, यमुना एक्सप्रेसवे पर तनाव बढ़ा

Tricity Today | हाथरस की तरफ पैदल जा रहे राहुल गांधी के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट पर राहुल गांधी के काफिले को रोकने के बाद राहुल गांधी पैदल ही हाथरस की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की है। इसके बाद वहां मौजूद हजारों कांग्रेसी और पुलिस आमने-सामने हो गए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर रोकने के बाद करीब आधे घंटे तक कांग्रेसियों ने हाथरस जाने की जिद कर रही है। पुलिस लगातार उनको आगे बढ़ने से रोक रही है। राहुल और प्रियंका गांधी अपनी कार से नीचे उतर गए हैं।  राहुल गांधी का कहना है कि वह पैदल ही हाथरस तक यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रा करेंगे। पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। दूसरी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.