नोएडा में कोरोना संक्रमण बढ़ा तो पुलिस फिर सख्त हुई, 614 लोगों पर बड़ा एक्शन

नोएडा में कोरोना संक्रमण बढ़ा तो पुलिस फिर सख्त हुई, 614 लोगों पर बड़ा एक्शन

नोएडा में कोरोना संक्रमण बढ़ा तो पुलिस फिर सख्त हुई, 614 लोगों पर बड़ा एक्शन

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध नगर पुलिस लगातार लोगों को लाॅकडाउन का पालन करने के लिए बोल रही है। लेकिन कुछ लोग फिर भी लाॅकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं। शुक्रवार को शहर में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 611 वाहनों का चालान किया गया है।  

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि शुक्रवार रात तक 24 घंटे की अवधि के दौरान पांच वाहनों को सीज किया गया है, जो लगातार लाॅकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस लगातार शहर में कोरोना को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधों पर काम कर रही है। गौतम बुद्ध नगर रेड जोन में है, इसलिए जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) धारा 144 लागू है। इस दौरान चार से अधिक व्यक्ति एकत्रित होना धारा 144 का उल्लंघन है। 

शहर में सीआरपीसी 144 का उल्लंघन करने के लिए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिले में 200 बैरियर प्वाइंटों पर कुल 1,809 वाहनों की जांच की गई। उनमें से 611 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि, 5 वाहनों को सीज किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.