यात्रीगण कृपया ध्यान दें: प्रयागराज, हमसफर, उधमपुर एक्सप्रेस 25 नवंबर से इन बदले समय पर चलेंगी, रफ्तार भी बढ़ी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: प्रयागराज, हमसफर, उधमपुर एक्सप्रेस 25 नवंबर से इन बदले समय पर चलेंगी, रफ्तार भी बढ़ी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: प्रयागराज, हमसफर, उधमपुर एक्सप्रेस 25 नवंबर से इन बदले समय पर चलेंगी, रफ्तार भी बढ़ी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

रेल मंत्रालय ने कई महत्वपूर्ण ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इनमें दिल्ली से चलने वाली ट्रेन शामिल हैं। अब प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और उधमपुर एक्सप्रेस 25 नवंबर से बदले समय पर चलेंगी। तीनों एलएचबी कोच वाली ट्रेनों का समय बदलने के साथ ही रफ्तार भी बढ़ेगी। बड़ी बात ये है कि तीनों ट्रेनें अब अधिकृत तौर पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने के कारण यात्रा का समय घटेगा। 

प्रयागराज-नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस (02417/18) 

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक अब यह ट्रेन नई समय सारिणी के अनुसार रात 22.10 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। यह सुपर फास्ट ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद होकर सुबह 7.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। अभी प्रयागराज एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से रात 21.30 बजे प्रस्थान करती है। नई दिल्ली से भी यह ट्रेन रात 22.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 7.00 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। अभी यह ट्रेन रात 21.20 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करके रोजाना सुबह 7.15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। 

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02275/76) 

बदले समय में रात 22.20 बजे की जगह 22.30 बजे प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और सुबह 6.15 बजे की जगह 6.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 22.15 बजे की जगह 22.30 बजे प्रस्थान करके अगली सुबह 6.20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। हालांकि, ट्रेन के प्रयाराज पहुंचने के समय में बदलाव नहीं हुआ है। दरअसल, रेलवे ने ट्रेन की रफ्तार बढ़ा दी है।

प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन (04131/32)

प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन का भी समय बदल गया है। अब यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 16.20 की जगह 16.00 बजे उधमपुर के लिए प्रस्थान करेगी। फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधन कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी होकर दोपहर 12.35 बजे उधमपुर पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन दोपहर 13.45 बजे उधमपुर पहुंचती है। वापसी में यही ट्रेन शाम 16.05 बजे की जगह 15.40 बजे उधमपुर से चलकर 13.00 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। अभी यह ट्रेन 13.10 बजे आती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.