प्रिया भाटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा पास की, डीएसपी बनेंगी, धीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया

प्रिया भाटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा पास की, डीएसपी बनेंगी, धीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया

प्रिया भाटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा पास की, डीएसपी बनेंगी, धीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया

Tricity Today | प्रिया भाटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा पास की, डीएसपी बनेंगी, धीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया

कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते हुए, दूसरों के प्रति निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। शनिवार को जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यूपी पीसीएस-2018 परीक्षा पास करने वाली फलैदा गांव की निवासी प्रिया सिंह को सम्मानित करते हुए यह बात कही। प्रिया भाटी डीएसपी के पद पर चयनित हुई हैं। ग्राम फलैदा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था।

प्रिया सिंह के दादा सुनपत सिंह भी पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता रामपाल सिंह वर्तमान में जनपद मथुरा में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता उर्मिला सिंह ग्रहणी हैं। बड़ी बहन हेमा सिंह, दो छोटे भाई ललित और रितिक सिंह अभी पढाई कर रहे हैं।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रिया सिंह के डीएसपी चयनित होने पर हर्ष जताया। धीरेन्द्र सिंह ने घोषणा की कि फलैदा गांव में प्रिया सिंह के सम्मान में एक सामुदायिक केन्द्र की स्थापना की जाएगी। जिसका शुभारम्भ प्रिया सिंह के कर कमलों से किया जाएगा। इस सामुदायिक केन्द्र में गरीब लोगों को देश व प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिलेगा।
           
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें।’’ प्रिया सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा, "मैंने यह ठान लिया था कि यह मुझे करना है। तब मैंने उसे जुनून के साथ किया। मेरा अधिकतर समय पढ़ाई पर जाता था। मैं सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी। देर रात तक पढ़ती थी। मैं इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपनी माताजी को देना चाहूंगी, जिसने मुझे इस योग्य बनाया।’’
             
इस मौके पर रोहतान सिंह, अतर सिंह, राकेश सिंह, विनोद सिंह, भारत पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भोलू शर्मा, मंगल मास्टर जी, अमरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.