69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर प्रियंका गांधी और मायावती का सरकार पर हमला, बड़ी धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर प्रियंका गांधी और मायावती का सरकार पर हमला, बड़ी धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर प्रियंका गांधी और मायावती का सरकार पर हमला, बड़ी धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

Tricity Today | मायावती और प्रियंका गांधी

यूपी के प्राइमरी स्कूलों में 69 हजार टीचरों की भर्ती को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती योगी आदित्यनाथ सरकार को घेर रही हैं। मायावती का कहना है कि इस भर्ती में रोजाना नई खामियां और गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी आज 3:30 बजे फेसबुक लाइव के जरिए अभ्यर्थियों को संबोधित करेंगी।

उत्तर प्रदेश में 69000 प्राइमरी टीचरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने रोक लगा दी थी। करीब 2 सप्ताह पूर्व लखनऊ खंडपीठ ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दोबारा याचिका दायर कर दी। लखनऊ खंडपीठ ने एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अब इस भर्ती को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस बारे में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया। उनका कहना है, "उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी, धांधली व भ्रष्टाचार आदि के सम्बंध में रोज नए-नए खुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है। ऐसे में इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। बी.एस.पी. की यह मांग है।"

दूसरी ओर कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी इसे मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले जैसा मामला बता रही हैं। प्रियंका गांधी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने चहेतों और भ्रष्टाचार के बूते अयोग्य लोगों को भर्ती करने के लिए यह घोटाला अंजाम दिया है। यूपी की शिक्षक भर्ती में व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाए हुए है। प्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर बाद 3:30 बजे से फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात रख रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.