गाजियाबाद में मजदूरों की भीड़ उमड़ने पर प्रियंका गांधी ने योगी पर हमला किया, बोलीं- गरीबों को मदद देने की बजाय राजनीति कर रहे हैं

गाजियाबाद में मजदूरों की भीड़ उमड़ने पर प्रियंका गांधी ने योगी पर हमला किया, बोलीं- गरीबों को मदद देने की बजाय राजनीति कर रहे हैं

गाजियाबाद में मजदूरों की भीड़ उमड़ने पर प्रियंका गांधी ने योगी पर हमला किया, बोलीं- गरीबों को मदद देने की बजाय राजनीति कर रहे हैं

Tricity Today | Priyanka Gandhi vs Yogi Adityanath

गाजियाबाद से घर वापसी के लिए प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ उमड़ आई है। यहां रामलीला मैदान में जिला प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर खोले हैं। जहां से टिकट मिलने के बाद मजदूरों को ट्रेन में सवार होने दिया जाएगा। सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद के दोनों रामलीला मैदान में मजदूरों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर यह खबर फ्लैश होने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं।

प्रियंका गांधी ने लिखा है, "प्रवासी मजदूरों की भारी संख्या घर जाने के लिए गाजियाबाद के रामलीला मैदान में जुटी है। यूपी सरकार से कोई व्यवस्था ढंग से नहीं हो पाती। यदि एक महीने पहले इसी व्यवस्था को सुचारू रूप से किया जाता तो श्रमिकों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।" उन्होंने आगे लिखा, "कल हमने 1000 बसों का सहयोग देने की बात की। बसों को उप्र बॉर्डर पर लाकर खड़ा किया तो यूपी सरकार को राजनीति सूझती रही और हमें परमिशन तक नहीं दी।" 

प्रियंका गांधी ने दूसरे ट्वीट में लिखा, "विपदा के मारे लोगों को कोई सहूलियत देने के लिए सरकार न तो तैयार है और कोई मदद दे तो उससे इंकार है।" दरअसल, शनिवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 1000 बसों को राज्य में आने देने की अनुमति मांगी थी। सरकार से कोई जवाब नहीं दिया गया। रविवार को प्रियंका गांधी इन बसों में सवार करके राजस्थान और मध्य प्रदेश से प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी के बॉर्डर पर पहुंच गईं। अलवर और धौलपुर से आए इन मजदूरों की करीब 500 बसें घंटों यूपी की सीमा पर खड़ी रही थीं। प्रियंका गांधी बार-बार उत्तर प्रदेश सरकार से बसों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति मांग रही थी।

इसी मुद्दे को लेकर गाजियाबाद की घटना पर प्रियंका गांधी ने यह बयान जारी किया है। प्रियंका गांधी बार-बार उत्तर प्रदेश सरकार पर मजदूरों को राहत देने में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रही हैं। प्रियंका गांधी का कहना है कि पूरे देशभर में उत्तर प्रदेश के मजदूर भूखे और परेशान घूम रहे हैं। मजबूरी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पैदल ही सैकड़ों-हजारों किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.