दिल्ली छोड़कर लखनऊ बसेंगी प्रियंका गांधी, अपनी दादी की रिश्तेदार के घर में रहेंगी

दिल्ली छोड़कर लखनऊ बसेंगी प्रियंका गांधी, अपनी दादी की रिश्तेदार के घर में रहेंगी

दिल्ली छोड़कर लखनऊ बसेंगी प्रियंका गांधी, अपनी दादी की रिश्तेदार के घर में रहेंगी

Google Image | प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने लिए लखनऊ में तलाशा नया आशियानाgangaअपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी के घर में जल्द शिफ्ट होंगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब लखनऊ में ही रहेंगी। वह दिल्ली छोड़कर लखनऊ आ रही हैं। उन्होंने अपना नया आशियाना तलाश लिया है। अब प्रियंका गांधी लखनऊ यात्राओं के दौरान हजरतगंज में 23/2 गोखले मार्ग के बंगले में रहेंगी। यह बंगला इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है। 

प्रियंका और कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। कौल के इस घर की मरम्मत और साज-सज्जा का काम पूरा हो गया है। इस बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा लगाया गया पौधा भी मौजूद है। इस घर में महात्मा गांधी ने कई बार लखनऊ प्रवास किया था। अब तक स्थायी घर नहीं होने से प्रियंका को लखनऊ के होटलों में ही रुकना पड़ता था।

प्रियंका को एक महीने में खाली करना है दिल्ली का घर
दिल्ली के लुटियन जोन में स्थित लोदी एस्टेट का सरकारी बंगला वापस लेने के लिए केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है। केंद्र सरकार का कहना है कि एसपीजी सिक्योरिटी मिलने की वजह से उनको यह बंगला अलॉट किया गया था। अब एसपीजी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। लिहाजा, उनको यह बंगला एक महीने के भीतर खाली करना होगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रियंका को यह बंगला अलाॅट किया गया था। 

जानिए शीला कौल के बारे में
पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं। वह प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। सालों से गोखले मार्ग पर स्थित शीला कौल का बंगला बंद पड़ा है। इसे अब प्रियंका गांधी के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बंगला सरकारी कॉलोनी से घिरा हुआ है। 

अब प्रियंका उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पत्रों, ट्विटर संवादों, ऑनलाइन गतिविधियों से कोरोना संकट में मजबूर सामाजिक समूहों के प्रश्न उठाकर सत्ता के समक्ष अनेक सुझाव-सलाह उठाती रही हैं। लॉकडाउन में लगातार किसी न किसी मुद्दे पर सीएम योगी सरकार को घेरते और सवाल उठाती हैं। 1000 बसों के विवाद में ययूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू को जेल भेजने के बाद से प्रियंका गांधी और सक्रिय दिखीं। इससे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.