Greater Noida: लॉकडाउन तोड़कर महाराणा प्रताप जयंती पर जुलूस निकाला, 3 गिरफ्तार

Greater Noida: लॉकडाउन तोड़कर महाराणा प्रताप जयंती पर जुलूस निकाला, 3 गिरफ्तार

Greater Noida: लॉकडाउन तोड़कर महाराणा प्रताप जयंती पर जुलूस निकाला, 3 गिरफ्तार

Tricity Today | 3 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली पुलिस ने महारणा प्रताप जयंती पर जुलूस निकालने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की देर रात को समाधिपुर गांव में लोगों ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद पुलिस ने पच्चीस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

समाधिपुर गांव में गत 9 मई को कुछ लोगों ने जुलूस निकाला था। लोग ढोल नगाड़ों के साथ सड़क पर निकल गए। जुलूस निकालने वाले लोगों का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने दस लोगों को नामित करते हुए पच्चीस पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को सुमित, सतीश और गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

दादरी के एसीपी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी 22 आरोपी और फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीम गांव में लगातार दबिश दे रही है, जल्द बाकि सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.