नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर को 4 गोलियां मारीं

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर को 4 गोलियां मारीं

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर को 4 गोलियां मारीं

Tricity Today | Property dealer shot 4 bullets in Noida

हरौला बारात घर में शादी में आए एक प्रोपर्टी डीलर पर दो स्कोर्पियो में सवार होकर आए एक दर्जन बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। प्रोपर्टी डीलर को मरा समझकर बदमाश स्कोर्पियो में बैठकर भाग निकले। घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है। प्रोपर्टी डीलर को चार गोलियां लगी हैं। उसे सेक्टर-27 के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उसका उपचार चल रहा है। थाना सेक्टर-20 पुलिस घटना की जांच कर रही है।

न्यू अशोक नगर दिल्ली के निवासी रामकुमार गिरी (40 वर्ष) पेशे से प्रोपर्टी डीलर हैं। वे शुक्रवार की रात हरौला बारात घर में एक शादी में आए थे। कन्यादान कर वह जब बारातघर के गेट पर पहुंचे तो दो स्कोर्पियो कारें उनके पास आकर रुकीं। स्कोर्पियो से उतरे करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार गोलियां रामकुमार के पेट में लगीं और वह जमीन पर गिर गए। इससे बारात घर में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। रामकुमार को मरा समझकर आरोपी स्कोर्पियो में बैठकर वहां से फरार हो गए।

एसएचओ राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि प्रोपर्टी के विवाद में रामकुमार को गोली मारी गई है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। रिकॉर्डिंग के जरिए सारे आरोपियों की पहचान की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.