Greater Noida West BIG BREAKING: सोसाइटी में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Greater Noida West BIG BREAKING: सोसाइटी में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Greater Noida West BIG BREAKING: सोसाइटी में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Tricity Today | सोसाइटी में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां हाउसिंग सोसाइटी में घुसकर एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। प्रॉपर्टी डीलर को 5 गोलियां लगी हैं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। प्रॉपर्टी डीलर का दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने वाले कौन लोग थे, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले विराट सोसाइटी के कमर्शियल कंपलेक्स में ही प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे। सोमवार की देर रात करीब 9:30 बजे विराट अपने दोस्त अरुण त्यागी के साथ अपनी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। यह लोग सोसायटी परिसर के भीतर पार्किंग में बैठे हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान सफेद स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कुछ लोग इनकी कार के पास पहुंचे। कार सवारों ने विराट और अरुण त्यागी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में करीब 20 गोलियां दागी गई हैं। इनमें से पांच गोली विराट को लगी हैं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विराट के पार्टनर अरुण त्यागी को भी गोली लगी हैं और वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। गोलियों की आवाज सुनने के बाद पूरे आवासीय परिसर में दहशत फैल गई। लोगों में भगदड़ मच गई। किसी ने तत्काल डायल 112 और बिसरख कोतवाली पुलिस को फोन करके सूचना दी। भारी पुलिस फोर्स सोसाइटी में पहुंचा। आनन-फानन में दोनों लोगों को उठाकर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने विराट को मृत घोषित कर दिया। अरुण त्यागी का उपचार किया जा रहा है। 

जानकारी मिली है कि सफेद स्कार्पियो सवार बदमाशों का पुलिस पीछा कर रही है। पूरे शहर में नाकाबंदी करके तलाशी ली जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कौन हैं, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी मिली है कि विराट का परिवार भी सोसाइटी में ही रहता है। अरुण त्यागी विराट के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का ही काम करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.