नोएडा में भाजपा के बवाल पर उठे सवाल, आम शहरी ने पूछा, क्या धारा 144 बस हमारे लिए है

नोएडा में भाजपा के बवाल पर उठे सवाल, आम शहरी ने पूछा, क्या धारा 144 बस हमारे लिए है

नोएडा में भाजपा के बवाल पर उठे सवाल, आम शहरी ने पूछा, क्या धारा 144 बस हमारे लिए है

Tricity Today | नोएडा में थाना सेक्टर-24 के सामने धरना देते भाजपा के पदाधिकारी।

नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया।gangaविरोध में महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाई थाना सेक्टर-24 के सामने धरने पर बैठ गए।gangaटि्वटर, फेसबुक और तमाम व्हाट्सएप ग्रुप्स में इस धरने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। आम शहरी का बस एक ही सवाल है, क्या धारा 144 केवल हमारे लिए है?

नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में मौजूदा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाई थाना सेक्टर-24 के सामने धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा। इस मामले में विपक्ष तो हमले बोल ही रहा है, आम शहरी भी सवाल खड़े कर रहा है। टि्वटर, फेसबुक और तमाम व्हाट्सएप ग्रुप्स में इस धरने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। आम शहरी का बस एक ही सवाल है, क्या धारा 144 केवल हमारे लिए है?

प्रमोद कसाना ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "अपने शहर में धारा 144 होने के बावजूद इतना सब कुछ। क्या धारा 144 केवल आम लोगों के लिए है? क्या अब प्रशासन कार्यवाही करेगा?  आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के राज में ये सब दुखद है।"

ट्वीटर हैंडल दिल से देश के जरिए ट्वीट किया गया है। यूजर ने लिखा है, "नोएडा में भाजपा के लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया लेकिन किसी को गिफ्तार नहीं किया गया, ऐसा क्यों?"

अमन ठाकुर ने ट्वीट किया है और सवाल पूछा है, "क्या धारा 144 को तोड़ना अपराध है, अगर है तो आज ये अपराध नोएडा में भाजपा के नेताओं ने किया है। सैक्टर 24 थाने में सैकड़ों की तादाद में लोग धरने पर बैठ गए । क्या कोई कार्रवाई होगी ?"

विवेकानंद नाम के यूजर ने धरने और नारेबाजी का वीडियो ट्वीट किया और पूछा है, "ये है भारतीय जनता पार्टी के नोएडा के कार्यकर्ता हैं, इनके ऊपर क्या योगी आदित्यनाथ जी की सरकार कार्यवाही करेगी। एक तरफ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी को मज़दूरों की सेवा के जुर्म में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर मुक़दमा और जेल, भाजपा नेता को बेल।

दूसरी ओर इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष भी हमलावर हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू का कहना है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष को सरकार ने जेल भेज दिया। उन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। जबकि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने सोशल डिस्टेंसिंग का अक्षरशः पालन किया था। अब सब को सब कुछ दिख रहा है। नोएडा में भाजपा के पदाधिकारियों ने किस तरह पूरे सिस्टम की धज्जियां उड़ाई हैं। उसके बावजूद क्यों कार्यवाही नहीं की जा रही है?

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मामले पर ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया है, "नोएडा में पुलिस के खिलाफ धरने पर भाजपा महानगर के अध्यक्ष बैठ गए हैं। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। उत्पीड़न का खुलासा करने पर बीजेपी नेता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप है। यह हालात कानून-व्यवस्था के हैं, देख लीजिए सीएम साहब। जहां सत्तारूढ़ दल झूठे मुकदमे का रोना रो रहा है, वहां आम आदमी की बेबसी का आलम क्या होगा?

सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा, "हम लोग तो शुरु से ही कह रहे हैं, इस सरकार का बुरा हाल है। भारतीय जनता पार्टी के लोग चाल, चरित्र और चेहरे की बात करते हैं। नोएडा में आज जिस तरह अपनी सरकार के बनाए हुए नियम और कायदों को सत्तारूढ़ दल ने मजाक उड़ाया है, उसे देखकर सब कुछ सामने आ गया है। अब क्या सरकार धारा 144 तोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएगी? मैं अभी बता देता हूं ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है।

क्या है पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर-22 में नरेश शर्मा की मार्केट है। इस मार्केट में जनवरी के महीने में एक युवक ने कैसे शुरू किया था। राकेश कुमार पटवा ने शिकायत की उसने मार्च महीने तक का किराया नरेश शर्मा को दिया है। मार्च में लॉकडाउन हो जाने के कारण वह अप्रैल महीने का किराया नहीं दे सका। इसी बात को लेकर बीजेपी नेता उसे लाठी-डंडों से पिटवाया। राकेश कुमार पटवा ने नरेश शर्मा के खिलाफ एनसीआर नम्बर 32/2020 धारा 323, 552, 504, 506 के तहत दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अब शहर में धारा 144 धारा लगी होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता थाना सेक्टर-24 में हंगामा और विरोध कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.