Air Force Day 2020 : Hindon Air Force Station पर राफेल ने दिखाई अपनी ताकत, दर्शकों ने आवाज लगाई - प्राउड बी इंडियन

Air Force Day 2020 : Hindon Air Force Station पर राफेल ने दिखाई अपनी ताकत, दर्शकों ने आवाज लगाई - प्राउड बी इंडियन

Air Force Day 2020 : Hindon Air Force Station पर राफेल ने दिखाई अपनी ताकत, दर्शकों ने आवाज लगाई - प्राउड बी इंडियन

Google Image | Hindon Air Force Station पर राफेल ने दिखाई अपनी ताकत

Air Force Day 2020 : भारतीय वायुसेना का आज 88वां स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय वायु सेना की वर्ष 1932 में स्थापना हुई थी। इसके बाद से 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी Indian Air Force अपना दमखम दिखाया है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के Hindon Air Force Station पर एयर शो का आयोजन हुआ है। आज के इस वायु सेना दिवस पर गाजियाबाद के Hindon Air Force Station पर राफेल की ताकत भी दिखाई गई है। हाल ही में फ़्रांस से एयरफोर्स को मिला Rafale Aircraft ने यहां पर उड़ान भरी है।

देश की शान वायु सेना इस गुरुवार को अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर इस मौके पर फ्लाइ पास्ट हुआ। हर साल यहां बड़ा और भव्य आयोजन किया जाता है। हालांकि, इस बार कोरोना संकट के चलते कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं। 

गाजियाबाद के आसमान में वायु सेना के लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस ने उड़ान भरी है। वायु सेना ने अपनी ताकत दिखाई है।तेजस के अलावा आज आसमान में कई अन्य एयरक्राफ्ट ने फ्लेयर्स दागे हैं। जिनसे आसमान तिरंगे में लिप्त जैसा लगा।

फ्लाइ पास्ट में शामिल हुए 56 एयरक्राफ्ट
वायुसेना दिवस के मौके पर कुल 56 एयरक्राफ्ट फ्लाइ पास्ट का हिस्‍सा बने है। फ्लाइ पास्‍ट में राफेल जेट खासतौर पर शामिल हुआ है। इसके अलावा 19 हेलीकॉप्‍टर्स और सात ट्रांसपोट एयरक्राफ्ट शामिल हुए है।

राफेल के अलावा जगुआर, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, मिराज 2000, मिग-21 बाइसन भी एयरफोर्स डे के मौके पर फ्लाइ पास्ट में शामिल हुए है। एमआई-35, अपाचे अटैक हेलीकॉप्‍टर, सी-17 ग्‍लोबमास्‍टर और सी-130 जे सुपर हरक्‍यूलिस इस परेड में नजर आए है। 

एयरफोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक चिनूक मल्‍टी मिशन हेलीकॉप्‍टर फ्लाइट पास्‍ट के दौरान स्‍पेशल एपीयरेंस की भूमिका में है। आईएएफ की तरफ से बताया गया है कि राफेल फाइटर जेट सबसे पहले विजय फॉर्मेशन में उड़ान भरी है। इस फॉर्मेशन के तहत राफेल, जगुआर जेट्स के साथ उड़ान भरी है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर फॉर्मेशन में यह जेट सुखोई और लाइट कॉम्‍बेट जेट तेजस के साथ उड़ान भरी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.