BREAKING : राहुल और प्रियंका रिहा, दिल्ली की सीमा में छोड़ने जा रही है गौतमबुद्ध नगर पुलिस

BREAKING : राहुल और प्रियंका रिहा, दिल्ली की सीमा में छोड़ने जा रही है गौतमबुद्ध नगर पुलिस

BREAKING : राहुल और प्रियंका रिहा, दिल्ली की सीमा में छोड़ने जा रही है गौतमबुद्ध नगर पुलिस

Google Image | Tricity Today

हाथरस जाने पर अड़े राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के गेस्ट हाउस में रखा गया था। दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा आखिरकार 5:00 बजे समाप्त हो गया है। करीब साढे 4 घंटे के दौरान जमकर हंगामा हुआ। 

अंततः गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत से छोड़ दिया है। अब पुलिस दोनों को दिल्ली लेकर जा रही है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस राहुल और प्रियंका को दिल्ली में वहां की पुलिस को सौंप कर वापस लौटेगी। जानकारी मिली है कि दोनों को पर्सनल एल्बम पर छोड़ा गया है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जा रहे थे। दोनों नेताओं को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण कामयाबी नहीं मिली है। राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला हाथरस की ओर बढ़ रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.