BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड तोड़ 132 कंटेनमेंट जोन बने, देखिए प्रशासन की ओर से जारी नई लिस्ट

BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड तोड़ 132 कंटेनमेंट जोन बने, देखिए प्रशासन की ओर से जारी नई लिस्ट

BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड तोड़ 132 कंटेनमेंट जोन बने, देखिए प्रशासन की ओर से जारी नई लिस्ट

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण का असर साफ नजर आ रहा है। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी, दनकौर और जेवर तक कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। अब जिले में रिकॉर्ड तोड़ 132 कंटेनमेंट जॉन बन गए हैं। श्रेणी एक में 82 और श्रेणी 2 में 50 कंटेनमेंट जोन शामिल किए गए हैं। बुधवार की देर शाम गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी ने कंटेनमेंट जोन की नई सूची जारी की है।

श्रेणी एक के कंटेनमेंट जोन की सूची में जिला प्रशासन ने 84 आवासीय क्षेत्रों को शामिल किया है लेकिन दो आवासीय क्षेत्र लिस्ट में दो-दो बार दर्ज हैं। लिहाजा, श्रेणी एक के कंटेनमेंट जोन में आवासीय क्षेत्रों की संख्या 82 है। गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बुधवार को कंटेनमेंट जोन की नई लिस्ट जारी की है। जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत दादरी, जेवर, दनकौर क्षेत्रों के गांवों को भी शामिल किया गया है।

दो श्रेणी के कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। श्रेणी एक के कंटेनमेंट जोन में 82 आवासीय क्षेत्र हैं। इनमें हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर और गांव शामिल हैं। जबकि दूसरी श्रेणी के कंटेनमेंट जोन में आवासीय क्षेत्रों की संख्या 50 है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि नए मानकों के तहत श्रेणी एक के कंटेनमेंट जोन का दायरा अब केवल ढाई सौ मीटर रखा गया है। श्रेणी 2 के कंटेनमेंट जोन का दायरा 500 मीटर है। श्रेणी 2 के कंटेनमेंट जोन के दायरे के बाहर ढाई सौ मीटर का बफर जोन भी रखा जाता है।

हालांकि, हाउसिंग सोसाइटी के मामले में कंटेनमेंट जोन की परिभाषा को बदल दिया गया है। अब केवल उसी टावर को सील किया जा रहा है, जिस टावर में संक्रमित व्यक्ति मिल रहा है। अगर किसी हाउसिंग सोसाइटी में एक से अधिक टावरों में संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं तो टावरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों को भी सील किया जा रहा है। लेकिन संक्रमण मुक्त टावरों में निवासियों को रियायत दे दी गई हैं।

श्रेणी एक के कंटेनमेंट जोन की सूची

  1. सरजबन्द गली, बाग वालान, दादरी 
  2. टावर के रॉयल गार्डन एस्टेट, सेक्टर 61, नोएडा 
  3. विकास एनक्लेव, यूसुफपुर चक शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  4. टावर बी, ऐस एस्पायर, टेक जोन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
  5. सी ब्लॉक, सेक्टर 55, नोएडा
  6. ए ब्लॉक, सेक्टर 55, नोएडा
  7. लिंकन सोसाइटी, सी ब्लॉक सेक्टर 93-बी नोएडा,
  8. सेक्टर 14ए, नोएडा 
  9. सदरपुर गांव, गली नंबर 43 सेक्टर 45, नोएडा 
  10. नया गांव गली नंबर 4, सेक्टर 87, नोएडा 
  11. टावर बी-4 सुपरटेक, इको विलेज-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  12. डी ब्लॉक, सेक्टर 55, नोएडा 
  13. ई ब्लॉक, अपेक्स एथेना, सेक्टर 75, नोएडा
  14. एम ब्लॉक, सेक्टर 25, नोएडा 
  15. बी ब्लॉक, सेक्टर 53, नोएडा
  16. नया बांस, सेक्टर 15, नोएडा
  17. टावर नंबर-9, जेपी कोसमॉस, सेक्टर 134, नोएडा 
  18. बी ब्लॉक, सेक्टर 58, नोएडा 
  19. बी ब्लॉक, सेक्टर 53, नोएडा 
  20. ए ब्लॉक, सेक्टर 56, नोएडा
  21. टावर नंबर के, अरिहंत आर्डन सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
  22. सी ब्लॉक, सेक्टर 19, नोएडा 
  23. टावर नंबर एल, आम्रपाली सफायर, सेक्टर 4, नोएडा
  24. प्लॉट नंबर बी, शिव एंक्लेव, कुलेसरा गांव
  25. टावर नंबर बी, सुंदर अपार्टमेंट, रावी एनक्लेव, सेक्टर 78, नोएडा
  26. सी ब्लॉक, रजत विहार, सेक्टर 62, नोएडा
  27. डी ब्लॉक, सेक्टर 50, नोएडा
  28. टावर नंबर बी, ग्रैंड अजनारा हेरीटेज, सेक्टर 74, नोएडा 
  29. ई ब्लॉक, सेक्टर 55, नोएडा
  30. गैलेक्सी वेगा, हाउसिंग सोसायटी, टेक जोन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
  31. बी ब्लॉक, सेक्टर 55, नोएडा 
  32. ए ब्लॉक, सेक्टर 46, नोएडा
  33. सेक्टर 40 नोएडा
  34. सुथियाना गांव, गली नंबर एक, ग्रेटर नोएडा
  35. कालीचरण मंदिर, कासना, ग्रेटर नोएडा 
  36. गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू, गौर सिटी-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  37. टावर 11, पूर्वांचल रॉयल पार्क हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर-137, नोएडा
  38. टावर टी-वन, पंचशील हाइनिश हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा
  39. ए ब्लॉक, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग सोसायटी, ग्रेटर नोएडा 
  40. ए ब्लॉक, हिम सागर अपार्टमेंट, ग्रेटर नोएडा 
  41. टावर टी, निराला एस्टेट हाउसिंग सोसायटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
  42. जी ब्लॉक, ऐस सिटी हाउसिंग सोसायटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
  43. एचआईजी अपार्टमेंट, सेक्टर ओमिक्रोन-1, प्लाट नंबर-18, ग्रेटर नोएडा 
  44. बी ब्लॉक, कल्याण कुञ्ज, बरौला, सेक्टर 49, नोएडा
  45. सी टावर, जलवायु विहार, सेक्टर-47, नोएडा
  46. फलेदा गांव, जेवर, ग्रेटर नोएडा
  47. किल्ला कालौनी, जेवर
  48. छौलस गांव, दादरी
  49. बी टावर, बीएलजीसी सुपर, सेक्टर 110, नोएडा
  50. हबीबपुर, नियर केशराम इंटर कॉलेज, ग्रेटर नोएडा
  51. टावर के, अम्रपाली सिलीकान सिटी, सेक्टर 76 नोएडा
  52. भूड़ा गांव, सेक्टर 81, नोएडा
  53. गौर सिटी 16जी एवेन्यू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  54. ए ब्लॉक, धवलगिरी अपार्टमेंट, सेक्टर 11, नोएडा
  55. ए-1, पंचशील ग्रीन दो, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  56. बी ब्लॉक, कार्तिक कुंज, सेक्टर 44, नोएडा
  57. कुम्हारों का मोहल्ला, कनारसी गांव, दनकौर
  58. बड़ा बाजार, बिलासपुर गांव, ग्रेटर नोएडा
  59. सीनियर सिटीजन सोसायटी, ग्रेटर नोएडा
  60. ईएसआईसी, कॉलोनी, सेक्टर-56, नोएडा 
  61. टावर सी, सुपरटेक कैपटाउन सोसाइटी, सेक्टर 74, नोएडा
  62. ए ब्लॉक, सेक्टर 105, नोएडा
  63. टावर एफ, अजनारा होम्स, ग्रेटर नोएडा
  64. मार्बल होम्स अपार्टमेंट, सेक्टर-61, नोएडा
  65. टावर के, अम्रपाली सिलीकान सिटी, सेक्टर 76 नोएडा
  66. हवेलिया होम्स, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  67. रामपुर बांगर गांव, जेवर
  68. टावर नंबर 4, एटीएस टू, सेक्टर 50, नोएडा
  69. बी ब्लॉक, आशियाना होम्स टू, सेक्टर 70, नोएडा
  70. ईएसआईसी, कॉलोनी, सेक्टर-56, नोएडा
  71. बी ब्लॉक, सेक्टर 52, नोएडा
  72. सी ब्लॉक, नियर ईएसआईसी, सेक्टर 22, नोएडा
  73. चीचली गांव, जेवर
  74. बी ब्लॉक, सेक्टर 92, नोएडा
  75. स्वास्थ्य विहार, ग्रेटर नोएडा
  76. मेट्रो अस्पताल के पास, सेक्टर 11, नोएडा
  77. बी और डी टावर, अरिहंत आर्डेन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
  78. ब्लॉक डब्ल्यू, सेक्टर 12, नोएडा
  79. टावर एलियांदा ई, ओमैक्स ग्रैंड, सेक्टर 93, नोएडा
  80. पृथला गोल चक्कर, सेक्टर 122, नोएडा
  81. बी ब्लॉक, सेक्टर जू, ग्रेटर नोएडा
  82. सी और डी ब्लॉक, सेक्टर 36, नोएडा

श्रेणी -2 के कंटेनमेंट जोन की सूची 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.