फौजी ने बीवी को मारी दो गोलियां और हो गया फरार

फौजी ने बीवी को मारी दो गोलियां और हो गया फरार

फौजी ने बीवी को मारी दो गोलियां और हो गया फरार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

जेवर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली रोड पर शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे एक रिटायर्ड फौजी पत्नी को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर फरार हो गया। जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जेवर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली रोड पर शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे राकेश नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गीता देवी को गोली मार दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित गीता देवी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोपी रिटायर्ड फौजी है। आरोपी ने पत्नी को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से 2 गोलियां मारी हैं। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.