Hathras Gangrape Case : जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में रोष, योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग

Hathras Gangrape Case : जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में रोष, योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग

Hathras Gangrape Case : जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में रोष, योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग

Tricity Today | जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में रोष

हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हाथरस के जिला अधिकारी को तत्काल हटाया जाए। योगी सरकार को बर्खास्त किया जाए और रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए। 

लोकदल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में महिलाओं के साथ गैंगरेप, बलात्कार, लूट व हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। किसान विरोधी सरकार ने किसानों को आत्महत्या पर मजबूर कर दिया है। 

इस मौके पर संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने मांग की है कि हाथरस के जिलाधिकारी को तत्काल हटाया जाए। योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में चौधरी तेजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष ओमपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, कुंवर अय्यूब अली, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी, रेखा चौधरी, रामानंद गोयल, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, रेखा चौधरी, अजयवीर चौधरी, शेर सिंह मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

वहीं हाथरस कांड में विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की कठोर शब्दों में निंदा की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ इसकी सीबीआई द्वारा जांच करने की भी मांग की है। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट नाहर सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अमानवीय और बर्बरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही पुलिस ने ऐसा ही बर्ताव किया था। जिसके बाद रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की बर्बरता पूर्वक लाठी से पिटाई की गई। योगी और मोदी सरकार ने देश को अराजकता के हवाले कर दिया है। आज हर जगह अत्याचार हो रहे हैं और अत्याचार के खिलाफ  अगर कोई आवाज उठाता है तो उस पर दमनकारी नीति अपनाते हुए पुलिस बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करती है। ऐसे हालात में आज देश की जनता जाग चुकी है और अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। 

उन्होंने कहा कि धारा-144 लागू होने के बावजूद एक विशेष जाति के लोगों की पंचायत कराई जा रही है। यह गंभीर मामला है इससे लोकतंत्र खतरे में है। आगामी बुधवार को लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक होने जा रही है। जिसमें यह मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने की बात कही गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.