BIG BREAKING: विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम घोषित, एसटीएफ पहुंची नजदीक

BIG BREAKING: विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम घोषित, एसटीएफ पहुंची नजदीक

BIG BREAKING: विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम घोषित, एसटीएफ पहुंची नजदीक

Google Photo | विकास दुबे

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार हुआ विकास दुबे अब उत्तर प्रदेश का नंबर वन मोस्ट वांटेड है। बुधवार की सुबह विकास दुबे के सिर पर उत्तर प्रदेश सरकार 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इससे पहले विकास दुबे पर 50 हजार, फिर एक लाख रुपये और दो दिन पहले ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी की सिफारिश पर शासन ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है। मतलब अब विकास दुबे को जिंदा या मुर्दा लाकर देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम मिलेगा।

कानपुर एनकाउंटर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों के मुख्य हत्यारोपी विकास दुबे के ऊपर इनाम की राशि पांच लाख रुपये कर दी गई है। यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी ने इसकी घोषणा की है। यूपी के डीजीपी की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर ₹500000 की है। इससे पहले विकास दुबे पर 50 हजार, फिर 1 लाख और दो दिन पहले ढाई लाख रुपये की राशि घोषित की गई थी।

विकास दुबे के नजदीक पहुंच चुकी है एसटीएफ 

पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ विकास दुबे को पिछले 3 दिन से लगातार चेंज कर रही है। विकास दुबे सोमवार को बिजनौर में देखा गया था। धरपकड़ शुरू हुई तो वहां से फरार हो गया। मंगलवार की शाम वह फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे भनक लग गई और वह फरार हो गया। हालांकि बुधवार सुबह तड़के विकास दुबे के सबसे करीबी उसके भतीजे अमर दुबे तक एसटीएफ पहुंच गई। एसटीएफ और अमर दुबे के बीच हुई मुठभेड़ में अमर दुबे मारा गया है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी सरकार ने अभियुक्त विकास दुबे के खिलाफ ₹500000 का इनाम घोषित कर दिया है। विकास दुबे कानपुर में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसे तलाश कर रही है। विकास दुबे को गिरफ्तार करवाने वाले या उसे दंडित करवाने वाले को सरकार ₹500000 का पुरस्कार देगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.