समाजवादी पार्टी ने 9 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की, देखिए लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने 9 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की, देखिए लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने 9 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की, देखिए लिस्ट

Tricity Today | Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर अपने सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से खड़ा करना शुरू कर दिया है। पिछले 3 महीने के दौरान कोरोना महामारी के कारण समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की थी। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। करीब एक साल से पार्टी का संगठन लगभग निष्क्रिय हालत में है। अब बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 9 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। एक जिले में अध्यक्ष के साथ महासचिव की नियुक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष ने खुद की है। 

समाजवादी पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बहराइच में राम हर्ष यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फैजाबाद में गंगा सिंह को बतौर जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर देहात जिले का अध्यक्ष प्रमोद यादव को नियुक्त किया गया है। रायबरेली में इंजीनियर बीरेंद्र को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ है। इसे ध्यान में रखते हुए या नियुक्ति की गई है।

मुरादाबाद में जयवीर सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने अध्यक्ष और महासचिव दोनों की नियुक्ति की है। सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल को बनाया है और महासचिव के तौर पर सलाउद्दीन की नियुक्ति की गई है। श्रावस्ती जिले का अध्यक्ष सवरजीत को नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण जिले झांसी में भी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। झांसी में अन्य पिछड़ा वर्ग के महेश कश्यप को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में समाजवादी पार्टी प्रत्येक वर्ग को हिस्सेदारी दे रही है। हालांकि, इस बार मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को पहले की तरह ज्यादा तरजीह नहीं दी जा रही है। इसके पीछे पार्टी की बड़ी रणनीति बताई जा रही है। पार्टी ठाकुर, अन्य पिछड़ा वर्ग, यादव, गुर्जर, कुर्मी और ब्राह्मण वर्ग के नेताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जानकारी मिली है कि अगले एक सप्ताह के दौरान कुछ और जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.