समाजवादी पार्टी ने खेला ब्राह्मण कार्ड, यूपी ब्राह्मण वोट पाने के लिए अखिलेश करेंगे यह काम

समाजवादी पार्टी ने खेला ब्राह्मण कार्ड, यूपी ब्राह्मण वोट पाने के लिए अखिलेश करेंगे यह काम

समाजवादी पार्टी ने खेला ब्राह्मण कार्ड, यूपी ब्राह्मण वोट पाने के लिए अखिलेश करेंगे यह काम

Ghaziabad Police | अखिलेश यादव

साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। अपनी चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी मैदान में उतर गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण कार्ड अपना लिया है। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाएंगे। इसके लिए समाजवादी हाईकमान ने बैठक शुरू कर दी हैं।

समाजवादी पार्टी हाईकमान से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले लखनऊ में अखिलेश यादव ने पार्टी के कुछ ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवांएगी। इसके अलावा भगवान परशुराम के साथ स्वतंत्र सेनानी मंगल पांडे की भी प्रतिमा लगाई जाएगी।

समाजवादी पार्टी का यह ब्राह्मण कार्ड हासिल करना है। आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले गौतम बुद्ध नगर के ब्राह्मण महासंघ ने यूपी में हो रही ब्राह्मणों की हत्या को लेकर विरोध करते हुए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। लेकिन इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों और पुलिस में तू भाषा हो गई। जिसमें पुलिस ने ब्राह्मण समाज के 5 युवाओं को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था। इस मामले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण में काफी रोष व्याप्त हो गया था।

ग्रेटर नोएडा पुलिस के इस कार्य को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस और सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मण विरोधी पार्टी कहा था। अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में भगवान परशुराम और मंगल पांडे की प्रतिमा लगवांएगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी के नेता प्रत्येक जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाने के लिए स्थान ढूंढ रहे हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.