नोएडा में समाजवादी पार्टी भी लागू करेगी ‘कमिश्नरेट सिस्टम’, संगठन में यह नई व्यवस्था लागू होगी

नोएडा में समाजवादी पार्टी भी लागू करेगी ‘कमिश्नरेट सिस्टम’, संगठन में यह नई व्यवस्था लागू होगी

नोएडा में समाजवादी पार्टी भी लागू करेगी ‘कमिश्नरेट सिस्टम’, संगठन में यह नई व्यवस्था लागू होगी

Tricity Today | Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी अपना सांगठनिक ढांचा नए सिरे से तैयार कर रही है। नोएडा में पूरी व्यवस्था नए ढंग से तैयार की जा रही है। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब नोएडा में दो अध्यक्ष काम करेंगे।gangaअब तक सपा के सारे महानगर अध्यक्ष गांवों से ही रहे हैं। जिसके कारण सेक्टरों के लोग समाजवादी पार्टी से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।ganga एक अध्यक्ष शहरी और दूसरा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होगा। इसके लिए दोनों लोगों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

नोएडा में समाजवादी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर में संगठन का नए सिरे से गठन करेगी। इसके तहत पूरी व्यवस्था बदली जाएगी। जानकारी मिल रही है कि अब नोएडा महानगर में दो अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इनमें एक अध्यक्ष नोएडा के गांवों से होगा और दूसरा अध्यक्ष शहर के सेक्टरों के लिए नियुक्त किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी अपना सांगठनिक ढांचा नए सिरे से तैयार कर रही है। नोएडा में पूरी व्यवस्था नए ढंग से तैयार की जा रही है। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब नोएडा में दो अध्यक्ष काम करेंगे। एक अध्यक्ष शहरी और दूसरा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होगा। इसके लिए दोनों लोगों के नामों पर विचार किया जा रहा है।
नोएडा में समाजवादी पार्टी के पास अच्छा जनाधार है। हर चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी अच्छे वोट हासिल करता रहा है। लेकिन, अभी तक सपा को नोएडा में कभी जीत हासिल नहीं हुई है। सपा को गांवों की पार्टी माना जाता है। इस कारण शहरी सेक्टरों में पार्टी को वोट नहीं मिलते हैं। अब तक सपा के सारे महानगर अध्यक्ष गांवों से ही रहे हैं। जिसके कारण सेक्टरों के लोग समाजवादी पार्टी से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।

अबकी बार पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। नोएडा में दोनों तरह के निवासियों के अलग-अलग संगठन खड़ा किया जाएगा। सेक्टरों के लिए नियुक्त होने वाला महानगर अध्यक्ष खुद माइग्रेटिड रेजीडेंट होगा। उसकी टीम में सारे पदाधिकारी भी ऐसे ही रखे जाएंगे। दूसरी ओर गांवों के लिए नियुक्त होने वाले अध्यक्ष की टीम में सारे लोग गांवों से जोड़ जाएंगे।

इस व्यवस्था का दोहरा लाभ मिलेगा। नोएडा महानगर में काम करने वालों की संख्या भी दो गुनी हो जाएगी। पार्टी का मानना है कि इससे मजबूती मिलेगी। दरअसल, अभी चुनावों में सबसे बड़ी समस्या सेक्टरों वाले बूथों पर झेलनी पड़ती है। सेक्टरों के बूथों पर समाजवादी पार्टी को पेड बूथ एजेंट भी मयस्सर नहीं होते हैं। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि अगले एक से दो सप्ताह में संगठन में फेरबदल करके नई व्यवस्था की घोषणा कर दी जाएगी। दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर में एक जिलाध्यक्ष ही काम करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.